चुनावी माहौल के बीच सांसद राकेश सिंह का बड़ा बयान, कह डाली ये बात, हलचल तेज़

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 28 खाली पड़ी विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर मंगलवार को मतदान हो चुका हैं। मतदान के बाद से ही दोनों दलों के नेताओं ने अपनी अपनी जीत के दावे पेश कर दिए हैं। 

इसी सिलसिले में लोकसभा के मुख्य सचेतक और जबलपुर सांसद राकेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने भाजपा की भारी जीत का दावा किया हैं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा एवीएम मशीन पर उठाए गए सवालों पर करारा जवान दिया हैं।

सांसद राकेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रहीं हैं। वहीं, उन्होंने सवाल किया कि विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो पार्टी ने ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर सवाल क्यों नहीं उठाए? 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों को जब भी हार सामने नजर आती है तब वे ईवीएम पर सवाल उठाने लगते हैं और अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश करते हैं।

इसके अलावा बिहार चुनाव को लेकर भी सांसद राकेश सिंह ने बड़ा बयान दिया।उन्होंने बिहार में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। राकेश सिंह ने दावा किया है कि बिहार में तेजस्वी यादव का जादू नहीं चलने वाला, उन्होंने कहा है कि जनता नहीं चाहती कि बिहार में एक बार फिर जंगलराज की वापसी हो।

Exit mobile version