सभी खबरें

मप्र उपचुनाव : "महाराज" का बड़ा दावा, कहा मैं मानता हूं की….. 

ग्वालियर : मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक ग्वालियर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मध्यप्रदेश की 4 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में भाजपा की जीत को लेकर बड़ा दावा किया। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं मानता हूं कि हर चुनाव लिटमस टेस्ट होता है। हम लोग बहुत तेजी से इस पर काम कर रहे हैं। जनता का विश्वास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ है, सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री द्वारा जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं दी जा रही है, उसके आधार पर जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ जरूर रहेगा। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भरोसा जताया कि चारों सीटों पर उपचुनाव में भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने चारों सीट पर भाजपा की जीत का दावा किया है। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव, पृथ्वीपुर पर उपचुनाव होना है, जिसके तहत 30 अक्टूबर को मदतन होना है जबकि 2 नवंबर को इसके नतीजे आने है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button