
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – दस राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शुरु हो गया हैं। इनमें मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात में 8, उत्तर प्रदेश में 7, ओडिशा, नागालैंड, कर्नाटक और झारखंड में 2-2 सीटें और छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीट पर आज मतदान हो रहा हैं।
बता दे कि मध्यप्रदेश में ये मुकाबला बड़ा रोचक होने जा रहा हैं। जहां अपनी सरकार बचाने के लिए भाजपा का कांग्रेस के साथ मुकाबला हैं। इसके साथ ही चुनावी मैदान में एड़ी से लेकर छोटी तक का जोर लगाने वाले सीएम शिवराज, कांग्रेस से बगावत करके आए भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अग्निपरीक्षा होनी हैं।