MP By Election Live : इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई फायरिंग, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

ध्यप्रदेश/मुरैना – मुरैना जिले (Morena District) की सुमावली विधानसभा (Sumawali Assembly) से बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। जहां कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता आपस मे भीड़ गए, और फायरिंग कर दी। ये मामला सुलवली विधानसभा (Sumawali Assembly) के पचौरी का हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पोलिंग बूथ पर कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव डाला जा रहा था। जबकि कहा ये भी जा रहा है कि लाइन में लगे कुशवाह समाज के लोगों पर बीजेपी (BJP) समर्थकों ने लाठियों से मारपीट कर फायरिंग की।

बहरहाल, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई फायरिंग (Firing) के चलते एक व्यक्ति घायल हो गया हैं। जिसके अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं, विवाद को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस (Police) बल तैनात किया गया हैं।

बत दे कि इस सीट से कांग्रेस (Congress) के अजब सिंह कुशवाह (Ajab Singh Kushwaha) और भाजपा से एंदल सिंह कंसाना (Andal Singh Kansana) मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला आज जनता करेगी। 

Exit mobile version