सभी खबरें
MP Board Exams : परीक्षाओं को लेकर किए गए ये बड़े बदलाव, जानें यहां

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए एमपी बोर्ड के 2021 सत्र के टाइम टेबल को हाल ही में जारी कर दिया हैं। जिसके तहत कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से 15 मई तक आयोजित रहेंगी। जबकि, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 01 मई से 18 मई तक परीक्षाएं चलेगी।
वहीं, मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से इस बार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं।
- सभी विषयों की परीक्षा के लिए छात्र दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।
- सप्लीमेंट्री आने पर मार्क शीट पर स्टार भी अंकित नहीं होगा।
- दोनों परीक्षाओं में से जिस परीक्षा में ज्यादा अंक होंगे उसे मान्यता दी जाएगी।
- परीक्षा में कम अंक आने पर छात्रों को परसेंट सुधारने का भी मौका दिया जाएगा।
- मार्कशीट में अब पूरक नहीं लिखा जाएगा।
यहां से डाउनलोड करें टाइम टेबल
आपको बता दें कि, संबंधित छात्र एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं डेटशीट 2021 को आधिकारिक वैबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर टाइम टेबल को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।




