सभी खबरें

भोपाल : मंत्रालय तक पहुंचा Corona, 18 कर्मचारी निकले Positive….मचा हड़कंप  

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा हैं। हाल ये है कि मंत्रालय में पदस्थ 15 कर्मचारी एक ही दिन में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ एक बार फिर से हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं। मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक के मुताबिक गुरुवार को मंत्रालय में पदस्थ 15 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसमें संसदीय कार्य विभाग में 4, वित्त विभाग में 9, स्कूल शिक्षा विभाग के 2 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। 

वहीं, मंत्रालय में लगातार दूसरे दिन पर 3 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसके बाद मंत्रालय कर्मचारी संघ ने सुरक्षा के मद्देनजर 50 %  कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाने की मांग की हैं। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा गया हैं। इस से पहले कोरोना के कारण विधानसभा का सत्र भी अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया हैं।

इधर, बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम शिवराज भी सख्त नज़र आ रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए सीएम शिवराज ने कई बड़े फैसले लिए हैं। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भोपाल, इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाया हैं। इसके साथ ही साथ 10 जिलों में रात्रि 10:00 बजे के बाद बाजार बंद करने की व्यवस्था की गई हैं। 

राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बेतूल, खरगोन और बुरहानपुर में मास्क का उपयोग अनिवार्य किया गया हैं। इसके अलावा 10 जिलों में होली और मेले इत्यादि के आयोजन प्रतिबंधित किए गए हैं। इसके साथ ही साथ भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बेतूल, खरगोन और उज्जैन में होली में जुलूस मेले का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।जबकि , 100 से अधिक व्यक्ति के किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पूर्व अनुमति जिला प्रशासन से लेना अनिवार्य किया गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button