ऐसी होगी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की नई टीम, जल्द होगा इसका ऐलान

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कमान संभाले हुए वीडी शर्मा को करीब 8 माह का समय हो गया हैं। लेकिन अब तक उनकी नई टीम का एलान नहीं हुआ हैं।

इसी बीच अब खबर है कि वीडी शर्मा की नई कार्यकारिणी का ऐलान जल्द हो सकता हैं। इसमें 10 उपाध्यक्ष और 10 प्रदेश मंत्री के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। 

फ़िलहाल वीडी शर्मा की टीम में 5 महामंत्री जरूर हैं। इसमें भगवानदास सबनानी, शरदेन्दु तिवारी, रणवीर सिंह रावत, कविता पाटीदार और हरिशंकर खटीक शामिल हैं। इसमें शरदेन्दु अभी तक प्रदेश भाजपा में मंत्री थे और रावत किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। अब किसान मोर्चा में भी किसी दूसरे नेता की ताजपोशी की संभावनाएं हैं।

मालूम हो कि फरवरी में वीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली, इसके बाद मार्च माह से सियासी घमासान शुरू हो गया। जिसके तहत प्रदेश से कमलनाथ की सरकार गिर गई। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित पूरी भाजप उपचुनाव की तैयारी में जुट गई और नई टीम के गठन का फैसला उपचुनाव तक टाल दिया गया। 

लेकिन अब उम्मीद है कि नई टीम का ऐलान जल्द किया जाएगा।

Exit mobile version