कांग्रेस सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है विकास के काम ठप पड़े हुए हैं, ना सड़के ना पुल-पुलिया बन रही है, ना कर्जामाफ ना बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है

जबलपुर / राजनीतिक संवाददाता
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर ताबड़तोड़ आरोप लगाए हैं। जिसमें उन्होंने अपनी भाजपा की सरकार के क्रियाकलाप और वर्तमान की कमलनाथ सरकार की तुलना की है। साथ ही साथ उन्होंने राहुल गांधी और CM कमलनाथ को भी आड़े हाथों लेते हुए क्या कहा आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में।

मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार लगातार ऋण ले रही है, ऋण लेने को हम बुरा नहीं मानते लेकिन उसका सदुपयोग हो, जनहित के काम हो, विकास के काम हो। भाजपा सरकार के समय ऋण लिया गया तो उसका जनहित में उपयोग किया गया, योजनाओं में उपयोग किया गया। आज की हालत क्या है, किसान से लेकर आमआदमी तक सारे उन आवश्यकताओं के लिए तरस रहे हैं जो सरकार से मिलना चाहिए थी या मिलती आई है। कांग्रेस सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है विकास के सारे काम ठप पड़े हुए हैं, ना सड़के बन रही है, ना पुल-पुलिया बन रही है, ना कर्जामाफ हो रहा है, ना बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है और साथ ही दवाई तक के लिए गरीब आदमी तरस रहा है जो भाजपा सरकार के समय पर बहुत आसानी से मिला करती थी। कांग्रेस सरकार कर्ज ले-लेकर केवल उन कार्यों में इसका उपयोग कर रही हैं जहां भ्रष्टाचार हो सकता है, भ्रष्टाचार में पूरे तौर पर कमलनाथ सरकार लिप्त है।

कमलनाथ बताएं कि मध्यप्रदेश की जनता को आपने झूठे वादे किए थे, राहुल गांधी प्रदेश की जनता के सामने घोषणाएं करके गए थे, कि हमारी सरकार बन जाएगी तो सारे काम हम कर देंगे। आपने उस समय पूछा था कि इनको करने के लिए केंद्र सरकार आपको पैसा देगी ? यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थितियां हैं, लेकिन मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार की वही हालत है कि जो कहा जाता है कि “जब रोम जल रहा था, तो नीरो चैन की बंसी बजा रहा था” वही स्थिति मध्यप्रदेश सरकार की है।

सर्वप्रथम मैं आने वाले नववर्ष की मध्यप्रदेश की जनता,भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि मध्यप्रदेश खुशहाली और समृद्धि की उस दिशा की ओर आगे बढ़े जहां पर भाजपा की सरकार इसको छोड़ कर आई थी।
मध्यप्रदेश विकसित हो, स्वस्थ हो, विकास की दौड़ में आगे बढ़े इसके लिए प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है कि अपने हिस्से का योगदान दें। प्रदेश की जनता प्रारंभ से ही इतनी संवेदनशील रही है कि जब भी प्रदेश के विकास की बात आई है, जनता ने हमेशा सकारात्मक सहयोग दिया है।

पिछले 1 वर्ष के भीतर 16 प्रदेश व्यापी आंदोलन भाजपा ने किए हैं, जनता से जुड़े हुए ऐसे मुद्दे हम लेकर आगे बढ़ते रहेंगे, जनता के हित के लिए संघर्ष करते रहेंगे हम किसान, युवाओं, प्रदेश के बेरोजगार भाइयों, प्रदेश की जनता, माताओं-बहनों के लिए लड़ेंगे, कुल मिलाकर संघर्ष के रास्ते के लिए भाजपा कमर कस के तैयार है। जहां-जहां भी हमको लगेगा के जनता के हितों की अनदेखी हो रही है, भाजपा जनता के कंधे से कंधा मिलाकर सड़क पर उनके साथ खड़ी होगी।

Exit mobile version