अरे भाई सीधे सीधे क्यों नहीं कह देते "अँगूर खट्टे है", भाजपा नेता का दिग्विजय सिंह पर तंज

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इतिहास में येे पहला मौका है जब प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) हुआ। जिसके तहत मंगलवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ।
मतदान के दौरान आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी रहा। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijay Singh) ने मतदान के दौरान ही एवीएम मशीन (EVM Machine) हैक होने की आशंका जताई।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा की – ‘तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में इवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें इवीएम पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती हैं।
दिग्विजय सिंह द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जानें पर वो लगातार भाजपा (BJP) के निशाने पर हैं। भाजपा के तामाम बड़े नेता दिग्विजय सिंह को घेरे हुए हैं।
इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा (Surendra Sharma) ने ट्वीट कर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा मध्य प्रदेश कांग्रेस के शुक्राचार्य दिग्विजय सिंह को ईव्हीएम पर भरोसा नहीं ??? अरे भाई सीधे सीधे क्यों नहीं कह देते “अँगूर खट्टे हैं……”
मालूम हो कि चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे जिसमें तय होगा कि मध्यप्रदेश में किसकी सरकारी बनेगी। कमलनाथ (Kamalnath) की वापसी होगी या फिर शिवराज सरकार परमानेंट हो जाएगी।




