MP : कांग्रेस प्रत्याशी का बड़ा बयान, अगर कलेक्टर-एसपी ने नहीं किया ऐसा, तो हर एक कार्यकर्ता करेगा आंदोलन

मध्यप्रदेश/मुरैना – मुरैना जिले (Morena District) की सुमावली विधानसभा (Sumawali Assembly) सुबह से ही विवादों में घिरी हुई हैं। यहां सुबह कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता आपस मे भीड़ गए, और फायरिंग कर दी। 

मिली जानकारी के अनुसार पोलिंग बूथ पर कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव डाला जा रहा था। जबकि कहा ये भी जा रहा है कि लाइन में लगे कुशवाह समाज के लोगों पर बीजेपी (BJP) समर्थकों ने लाठियों से मारपीट कर फायरिंग की।

इसके बाद कुछ समय के लिए मतदान को रोक दिया गया था। हालांकि थोडी देर बाद भारी पुलिस बल के बीच दोबारा वोटिंग शुरु कराई गई। अब इस पूरे मामले में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह (Congress candidate Ajab Singh Kushwaha) का बड़ा बयान सामने आया हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुशवाह का कहना है कि मुरैना कलेक्टर (Morena Collector) और एसपी (Morena SP) से बार-बार शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नही ही हो रही हैं।वही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रिपोलिंग (Repoling) नहीं कराई गई तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आंदोलन करेगा।

बता दे कि इस सीट से कांग्रेस (Congress) के अजब सिंह कुशवाह (Ajab Singh Kushwaha) और भाजपा से एंदल सिंह कंसाना (Andal Singh Kansana) मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला आज जनता करेगी। 

Exit mobile version