मप्र में बजी खतरे की घंटी, भोपाल-इंदौर बना कोरोना हॉटस्पॉट, एनएचएम ने जारी किया पत्र 

भोपाल : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर सहित भोपाल में आए दिन कोरोना के बड़े ब्लास्ट हो रहे है। बीते 24 घंटे में इंदौर में 319 मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि, राजधानी भोपाल में भी 92 मरीजों की पुष्टि हुई है। प्रदेश के दोनों बड़े ज़िले एक बार फिर से हॉटस्पॉट के दायरे में खड़े हो गए है। जिसके बाद एक बार फिर से प्रतिबंध सहित खतरे की घंटी बजने लगी है।

वहीं प्रदेश में Corona के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश सरकार सहित अन्य केंद्र शासित सरकारों को कोर्ट के सेंटर अस्पताल में विस्तार सहित स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचएम के अपर सचिव ने इस मामले में मंगलवार को पत्र जारी किया। जिसमें कोरोना जांच, इलाज की दवा सहित अन्य जरूरत की दवा उपलब्ध करना भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामले और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की जरूरत है। कम गंभीर मरीजों के लिए होटल और अन्य जगह में कोरोना केयर सेंटर तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही कहा गया कि अस्थाई अस्पतालों का निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाए। राज्य सरकार सरकारी और निजी अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था को सुरक्षित रखें।

Exit mobile version