MP विधानसभा उपचुनाव : कमलनाथ कि बीजेपी के असंतुष्टों नेताओं पर नज़र, स्थानीय स्तर पर नेताओं से बना रहे संपर्क

मध्यप्रदेश /भोपाल(Bhopal ). कोरोना  (corona) और लॉक डाउन (lock down) के बीच  देश भले ही बंद हो लेकिन  कमलनाथ जी  (kamalnath ji ) गुपचुप तरीके से सक्रिय हैं.ये सक्रियता प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों र उपचुनाव (by elections) के लिए हो रहा  है. पीसीसी(PCC) चीफ और  कमलनाथ अपने विश्वस्त नेताओं के साथ मिलकर उपचुनाव की रणनीति बना रहे हैं. उनकी नज़र बीजेपी (BJP ) के असंतुष्ट नेताओं और कांग्रेस के दलबदलुओं पर है. लक्ष्य कम से कम 20 सीटें जीतने का है.

बीजेपी के असंतुष्टों पर नज़र

कमलनाथ का  मुख्य  फोकस 24 में से 20 सीटें जीतने पर है. इसके लिए वो बीजेपी के उन नामी और असंतुष्ट चेहरों से संपर्क के प्रयास में हैं जो कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में आने से भाजपा से नाराज हैं. बीजेपी में सेंधमारी के लिए कमलनाथ स्थानीय स्तर पर नेताओं से संपर्क कर रणनीति  बना रहे हैं.सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए वो 20 मार्च को राजभवन गए थे. बस उसके बाद से अभी तक वो वह मुख्यमंत्री निवास से बाहर नहीं आए हैं. सीएम हाउस में बैठकर 24 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए वो बराबर रणनीति बना रहे हैं.

हर रोज शाम कमलनाथ की बैठक

कमलनाथ सिर्फ 24 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए ही रणनीति नहीं बना रहे. बल्कि वह भोपाल में बैठकर अपने करीबियों के साथ भी मंथन कर रहे हैं. इसके लिए कमलनाथ सरकार में अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाने वाले कांग्रेस के नेता भी भोपाल में पड़े हुए  हैं. रोज शाम को 7:00 से 9:00 तक इनकी बैठक होती है. इसमें कमलनाथ के करीबी सज्जन सिंह वर्मा(Sajjan singh verma ), सुखदेव पांसे(Sukhdev panse ), दिग्विजय सिंह(Digvijay singh ), प्रवीण कक्कड़(Praveen kakar ) शामिल होते हैं

दलबदलुओं का इंतज़ार

बीजेपी कांग्रेसियों को अपने पाले में लाने  में जुटी है.अभी सांवेर के कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हुए. कांग्रेस इस इंतजार में है कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले दलबदलुओं का सीन क्लियर हो जाए तो वो जिला स्तर पर अपना नया संगठन ख़ड़ा करे. पार्टी अभी  इस पर भी मंथन कर रही है.
 

गुपचुप काम

कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे पीसी शर्मा का कहना है पार्टी उप चुनाव में जीत के लक्ष्य के साथ काम कर रही है. चुपचाप पीसीसी चीफ कमलनाथ कुछ खास लोगों से मशवरा कर प्लान तैयार कर रहे हैं. पार्टी लॉक डाउन खत्म होने का इंतज़ार कर रही है. इसके बाद कांग्रेस अपने पत्ते खोलेगी. पीसी शर्मा का दावा है कि पार्टी 22 से 23 सीटें जीतेगी.

Exit mobile version