MP : जल्द होंगी निगम-मंडलों की नियुक्तियां, नाम फाइनल, सिंधिया समर्थकों की होगी एंट्री!

भोपाल/खाईद जौहर : गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर हुई बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में इस बात के संकेत मिल गए है कि जल्द ही अब मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों की नियुक्तियां हो जाएंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां डेढ़ साल से रुकी हुई हैं। इस बैठक में नाम फाइनल किए गए हैं। जिसकी घोषणा केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति मिलने के बाद होगी।

हाल ही में हटाए गए संभागीय संगठन मंत्रियों मे से 2-3 को निगम मंडल में कमान दी जाना है। बैठक में इसको लेकर लगभग सहमति बन गई है। प्रदेश कार्यकािरणी गठित होने के बाद अब जिलों कें अध्यक्षों की नई नियुक्तियों को लेकर पेंच हैं। यही वजह है कि करीब 20 जिलों में अध्यक्ष के नाम अब तक तय नहीं हो पाए थे। बताया जाता है कि बैठक में इस पर चर्चा हुई है।

मालूम हो की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को निगम-मंडलों में एडजस्ट करने को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पा रही थी। माना जा रहा है कि इमरती देवी, ऐदल सिंह कंषाना, मुन्नालाल गोयल व गिर्राज दंडोतिया का पुनर्वास हो जाएगा। इसके अलावा माना जा रहा है कि बैठक में ओबीसी और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नेताओं की सत्ता और संगठन में सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गई। दोनों समुदायों पर पार्टी का फोकस ज्यादा है। 

Exit mobile version