सभी खबरें

MP: अपनी मांगे पूरी नहीं होने पर नाराज बिजलीकर्मियों की हड़ताल शुरू, जानिये क्या काम होंगे प्रभावित

  • MP के करीब 70 हजार बिजलीकर्मी हड़ताल शुरू
  • न तो कोई फाल्ट की शिकायत अटेंड कर रहे हैं और न ही ऑफिस वर्क

भोपाल/अंजली कुशवाह: प्रदेश में 1 नवंबर यानी आज से करीब 70 हजार बिजलीकर्मियों हड़ताल पर चले गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार वे न तो कोई फाल्ट की शिकायत अटेंड कर रहे हैं और न ही ऑफिस वर्क-वसूली के काम कर रहे हैं. बता दें कि DA और वेतनवृद्धि के एरियर की राशि नहीं मिलने से वे नाराज हैं. हड़ताल पर जाने की घोषणा उन्होंने 2 दिन पहले ही कर दी थी. इसके बाद सोमवार सुबह से वे भोपाल के गोविंदपुरा में धरने पर बैठ गए. भोपाल में करीब 3 हजार समेत मप्र में करीब 70 हजार बिजलीकर्मी हड़ताल पर हैं.

हड़ताल से बाद सकती हैं त्यौहार पर परेशानी 

बता दें कि अगर बिजलीकर्मियों की हड़ताल लंबी चलती है तो दीपावली पर्व के उल्लास में खलल पड़ सकता है, क्योंकि दीपावली के दिन भी फाल्ट नहीं सुधारे जाने से कई घरों में अंधेरा रह सकता है.

जानिये हड़ताल से क्या काम होंगे प्रभावित

हड़ताल के चलते बिजलीकर्मी घरों व व्यावसायिक इलाकों की बिजली सप्लाई में आने वाले फॉल्ट नहीं सुधारेंगे. सोमवार सुबह से भोपाल में फाल्ट की कई शिकायतें आईं, लेकिन बिजलीकर्मी नहीं गए. दफ्तरों में बिल जमा करना हो या बकाया राशि की वसूली वाले काम भी प्रभावित होंगे. बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी नहीं होगी. मेंटेनेंस कार्य प्रभावित होगा.

क्या हैं बिजलीकर्मियों की मांगें

मिली जानकारी के अनुसार बिजलीकर्मियों के महंगाई भत्ता एवं स्थगित वेतनवृद्धि के बकाया राशि के 50% का भुगतान अक्टूबर के वेतन के साथ किया जाए. इसके अलावा बिजलीकर्मियों के लिए 1 अप्रैल 2021 से 14% एनपीएस का प्रावधान तुरंत लागू किया जाए. संविदा के अधिकारी-कर्मचारियों का वेतनवृद्धि एवं डीए भी पिछले सालों में नहीं लगाया गया है इसलिए सभी संविदाकर्मियों के अक्टूबर के वेतन में डीए की राशि भी दी जाए. आउटसोर्स कर्मियों के बोनस के भुगतान के साथ उनका अक्टूबर माह का वेतन भी दीपावली से पहले दिया जाए. कर्मचारियों को विद्युत देयकों में मिलने वाली 50% छूट को बंद करने के निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए.

इन सभी मांगो को पूरा करवाने को लेकर बिजलीकर्मियों ने आज से हड़ताल शुरू कर दी हैं. अब आगे ये देखना होगा कि मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉइज एंड इंजीनियर्स (एपीयूएफपीईई) द्वारा किया जाने वाला ये आंदोलन सफल होगा या नहीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button