सभी खबरें

मप्र शिक्षक भर्ती 2018 सरकारी लेटलतीफी का सबसे बड़ा उदाहरण, ट्राइबल अभ्यर्थी परेशान 

मप्र शिक्षक भर्ती 2018 सरकारी लेटलतीफी का सबसे बड़ा उदाहरण, ट्राइबल अभ्यर्थी परेशान 
 

  •  चयनित शिक्षकों ने सरकार को दी चेतावनी
  • दीवाली के पहले की नियुक्ति की मांग
  • नहीं मिली नियुक्ति तो करेंगे प्रदर्शन 

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018,  दो विभागों में शिक्षकों के पद भरने हेतु आयोजित की गई थी, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के 20679 पदों और ट्राईबल स्कूल के 7924 पदों को भरने है.
मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2018 लगातार नए आयाम लिखते जा रही है।प्रदेश में सबसे लंबे समय तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया अब सबसे बड़ा गैर राजनीतिक मुद्दा बन चुकी है..सरकारी लेटलतीफी का यह ताजा उदाहरण है।

चुनाव के समय सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा होता है लेकिन सत्ता में आते हुए बेरोजगार को भूल जाते हैं दो सरकारें बदल चुकी है मध्य प्रदेश में लेकिन चयनित शिक्षकों की किस्मत नहीं बदली।  फरवरी 2020 में 15000 पद उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं 5670 माध्यमिक शिक्षकों के पद के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने विज्ञप्ति निकाली। जिसमें से केवल 12043 कि पहले चयनित सूची जारी की गई है। इसमें 8342 उच्च माध्यमिक और 3701 माध्यमिक शिक्षक शामिल है। 8627 पदों पर अभी भी नियुक्ति बाकी है

जनजातीय कार्य विभाग की स्कूलों में जून 2021 में विज्ञापन जारी हुआ जिसमें 2220 उच्च माध्यमिक और और माध्यमिक शिक्षक के 5704 पदों पर भर्ती की जानी है।  जनजातीय विभाग ने अभी कोई भी सूची जारी नहीं की है जिससे अभ्यर्थियों में रोष है उनकी मांग है कि दिवाली के पहले स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग बचे हुए पदों पर सूची जारी करें।

चयनित अभ्यर्थी परेशान हैं. जानें कब सभी चयनित शिक्षकों की नियुक्ति होगी..

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button