"कमल" का "नाथ" पर बड़ा हमला, पूछा क्या पूरी कांग्रेस बिकाऊ है??

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होंने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले कांग्रेस-भाजपा (Congress-BJP) आमने सामने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित पूरी कांग्रेस लगातार भाजपा पर सौदेबाज़ी का आरोप लगा रहीं हैं। कांग्रेस और उनके प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ लगातार भाजपा पर उनके विधायकों को 35-35 करोड़ रुपए में खरीदने की बात कह रहे हैं।

अब कमलनाथ के इन्हीं आरोपों पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने कमलनाथ (Kamal Nath) पर जोरदार पलटवार किया हैं। 

कमल पटेल ने कहा कि कमलनाथ और कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों को ठगा है, कर्ज माफ नहीं करने से डिफॉल्टर हुए किसानों को संकट का सामना करना पड़ा, इन्हें सबक सिखाने का समय आ गया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) अब पूरी तरह खत्म है, कांग्रेस के नेताओं को भी पता चल गया है कि प्रदेश में भाजपा का ही भविष्य हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि अब सरकार (Government) में आने की बात तो समाप्त हो गई हैं। पूरे कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति हैं। जो कमलनाथ विधायकों (MLAs) से कहते थे चलो- चलो, अब विधायक ही चल दिए। 

इस दौरान कमल पटेल ने सवाल किया कि कमलनाथ क्या यह कह कहना चाहते हैं कि पूरी कांग्रेस बिकाऊ है, वह अपनी पार्टी का अपमान कर रहे हैं। मंत्री कमल पटेल ने फिर दोहराया कि कांग्रेस में लोकतंत्र (Constitution) नहीं बचा हैं। कांग्रेस में नेताओं का दम घुट रहा है इसलिए वह पार्टी छोड़ रहे हैं।

वहीं, उन्होंने लोगों से उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की हैं।

Exit mobile version