जबलपुर का एक युवक मलेशिया से हुआ गिरफ़्तार, जानिए किस अपराध में पुलिस ने युवक को दबोचा 

जबलपुर / खाईद जौहर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में उस समय हड़कप मच गया जब जबलपुर शहर में रहने वाले एक युवक को मलेशिया पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये ख़बर लगते ही युवक के परिजन परेशान हो गए। अब परेशान परिजन जबलपुर पुलिस और विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगा रहे हैं। 

दरअसल, जबलपुर निवासी एमपी मनमत किरण बिना वीज़ा परमिट के मलेशिया में घूमने का आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं। बताया जा रहा है की मलेशियन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद उनके जबलपुर स्थित परिजनों को इस संबंध में सूचना दी। 

मिरी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गौरतलब है कि जबलपुर निवासी एमपी मनमत किरण 6 माह पूर्व कोयम्बतूर की एक शिपिंग कम्पनी में नौकरी कर रहे थे। इस दौरान शिपिंग कम्पनी ने उन्हें अपने शिप के साथ मलेशिया के मिरी शहर भेजा। बंदरगाह पहुंचने के बाद एमपी मनमत किरण जब मिरी शहर घूमने के लिए निकले तब उन्हें मिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

तोड़ा था ये नियम 

नियम के अनुसार शिप में काम करने वाले दूसरे देश के कर्मचारी अपने शिप के साथ सिर्फ बंदरगाह तक आ सकते हैं। उन्हें उस शहर के अंदर आने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन एमपी मनमत किरण के पास ऐसी कोई भी अनुमति नहीं थी और न ही उन्हें इस नियम की जानकारी थी। यहीं कारण है कि मिरी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया हैं। 

Exit mobile version