MP: हिंदू धर्म सेना ने युवतियों को लव जिहाद से बचाने के लिए दीवारों पर की वॉल पेंटिंग

जबलपुर। मध्यपरकादेश के जबलपुर में कई जगह पर हिंदू धर्म सेना के द्वारा वॉल पेंटिंग कर बकायदा लव जिहाद करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। यही नहीं इन दीवारों पर पेंटिंग कर संदेश देने की कोशिश की गई है कि यदि कोई लड़की या महिला मुस्लिम लड़कों के लव जिहाद में फंसी है या उन्हें कोई मुस्लिम लड़का परेशान भी कर रहा है तो वो उन्हें संपर्क कर सकते हैं। हिंदू धर्म सेना ने बकायदा पेंटिंग्स में अपने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
दिलचस्प बात तो यह है कि, शहर में एक जगह तो ऐसी भी है जहां धर्म सेना ने जिस दीवार पर अपने नारे लिखवाए हैं ठीक उसी के बगल में गोरखपुर थाने के द्वारा भी बतौर हेल्प डेस्क, अधिकारियों के नाम नंबर भी लिखवाए गए हैं। सवाल उठता है कि, जबलपुर शहर की दीवारों पर लिखे गए इस तरह के नारों पर पुलिस की नजर है या नहीं। इस मामले में संजय अग्रवाल, एएसपी का कहना है कि दीवारों पर लव जिहाद को लेकर लिखे गए नारों का परीक्षण कराया जाएगा, उसके बाद जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।

Exit mobile version