ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP में किसकी सत्ता करेगी कमाल, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

प्रणय शर्मा,भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधान सभा चुनाव होने हैं। साढ़े चार साल पहले जब यहां विधानसभा चुनाव हुए थे, तब कांग्रेस की सरकार ने बहुमत हासिल करते हुए कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया था।लेकिन सवा साल बाद एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान सीएम बन गए थे।

मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में बीजेपी को 45 फीसदी वोटों के 119 से 129 के बीच सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस 39 फीसदी वोटों के साथ 94 से 104 के बीच सीटें जीत सकती है।

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा ओपिनियन पोल सामने आया है। इस ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के हाथ से सत्ता एक बार फिर फिसलती हुई नज़र आ रही है। पांच महीने पहले कराया गया ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को 45 फीसदी वोटों के 119 से 129 के बीच सीटें मिल सकती हैं। वहीं राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 39 फीसदी वोटों के साथ 94 से 104 के बीच सीटें जीत सकती है। राज्य के दूसरे दलों और निर्दलियों को 16 फीसदी वोट के साथ चार से नौ सीटें मिलने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button