खरगोन : अब तक के सबसे ज़्यादा मरीज़ स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए

खरगोन/लोकेश कोचले – ज़िले में जहां रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना के मरीजों की पुष्टि हो रही थी। अब वहीं कुछ दिनों से बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ्य हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 120 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए हैं। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा मंगलवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 62 मरीजों की पुष्टि की गई हैं। वहीं 120 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह जिले में कुल कोरोना से संक्रमित 2956 मरीज है। इनमें 2459 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए, 37 की मृत्यू तथा 460 मरीज स्थिर हैं। 

पिछले 24 घंटे में 273 सैंपलों की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है तथा 433 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में कुल 281 कंटेनमेंट एरिया घोषित हैं। जिले में अब तक 3120 लोगों को होम कोरेनटाईन किया गया हैं।

Exit mobile version