मुरैना : सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 2 दर्जन से अधिक दुकानें जलकर हुई ख़ाक 

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की तहसील कैलारस में स्थित सब्जी मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रत यहां भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी के देखते ही देखते उसकी चपेट में दो दर्जन से अधिक दुकानें आ गई, जो पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गई। 

आंकलन करने पर माना जा रहा है लाखों रुपए का नुकसान हुआ है मूल रूप से इस भीषण आग लगने से दो दर्जन से अधिक दुकान जलने से सब्जी विक्रेता तबाह हो गए हैं। 

बताया जा रहा है कि आग रात में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। आग लगने की सुचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

बता दें कि कैलारस मैं स्थित अलोपी पहाड़िया के पास सब्जी मंडी में दो दर्जन से अधिक दुकाने हैं। यह दुकानें दिन भर आम जनता की भीड़ से भरी रहती हैं। परंतु आज रात यहां पर आग ने अपना तांडव मचा दिया।

बहरहाल, अब देखना होगा कि प्रशासन इन लोगों की मदद किस प्रकार करता है।

Exit mobile version