मुरैना : 7 फीट गहरे गड्ढे में समाधि ले रहे थे बाबा, पुलिस ने भिजवाया अस्पताल, ये है पूरा मामला 

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना ज़िले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां जिले के तुस्सीपुरा के कैथोदा गांव में “राम सिंह उर्फ पप्पड़ बाबा” समाधि लेने के लिए 7 फीट गहरे गड्ढे में उतर गए।  इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को खबर कर दी। जिसके बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई। बाबा को समाधि में से उठा ले आई। उसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।

ये है पूरा मामला 

“राम सिंह उर्फ पप्पड़ बाबा” का कहना है कि हमारी उम्र 100 वर्ष पूरी हो चुकी है। हम समाधि लेना चाहते थे, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने जो हमें पसंद नहीं करते हैं, उन्होंने मामले को बिगाड़ दिया। पुलिस बुलाकर हमें अस्पताल भिजवा दिया। हम इस बात से दु:खी हैं। 

बताया जा रहा है कि गांव वालों के सामने बाबा ने समाधि लेने की इच्छा जताई। पहले लोगों ने मना किया, लेकिन बाबा की जिद के आगे झुकना पड़ा। श्रद्धालुओं ने समाधि का इंतजाम कर दिया। गांव में ही उनके आश्रम में समाधि के लिए 7 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा गया। समाधि लेने से पहले उनकी पूजा हुई। उन्हें जल और दूध से स्नान कराया गया। सैकड़ों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने बाबा के दर्शन किए। 

पुलिस ने भिजवाया अस्पताल 

सिविल लाइन थाना प्रभारी विनय यादव के मुताबिक गांव वाले बाबा को समझा रहे थे कि समाधि मत लो, लेकिन बाबा मान ही नहीं रहे थे। कह रहे थे कि हमारी उम्र पूरी हो चुकी है। लिहाजा, बाबा को जबरन समाधि के गड्‌ढे से उठाया और उनको अस्पताल भिजवा दिया।

Exit mobile version