मुरैना : प्रभारी जिला प्रबंधक पर लगे धांधली के आरोप, उठी तबादलें की मांग, ये है पूरा मामला

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना से बड़ा मामल सामने आया है जहां जिले के नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रभारी जिला प्रबंधक अरुण कुमार जैन के खिलाफ धांधली के साथ साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे है। ये आरोप आउटसोर्स कर्मचारियों ने उनपर लगाए है। 

इतना ही नहीं अरुण कुमार जैन के इस रवैये से परेशान होकर आउटसोर्स कर्मचारियों ने उनके खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है। 

वहीं, आउटसोर्स कर्मचारियों ने अधिकारी अरुण कुमार जैन के खिलाफ एक शिकायत पत्र राज्य स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक को पत्र लिखा है और मांग की है की जैन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द ट्रांसफर किया जाए।

बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब अरुण कुमार जैन के खिलाफ ऐसे आरोप लगे हो। इससे पहले भी को जहां पदस्थ थे, वहां पर भी उनके खिलाफ ऐसे आरोप लग चुके है। 

बहरहाल, अब देखना होगा कि आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा जो तबादलें की मांग की गई है वो पूरी होती है या नहीं?

Exit mobile version