भोपाल-इंदौर में फिर सामने आए कोरोना पॉजिटिव केस, संख्या में इज़ाफ़ा, हालात गंभीर

मध्यप्रदेश/इंदौर/भोपाल – मध्यप्रदेश के इंदौर की स्थिति इस समय गंभीर बनी हुई हैं। शहर में लगातार कोरोना मरीज़ों की संख्या तेज़ी के साथ बढ़ रही हैं। सिर्फ इंदौर में ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 900 के पार होने वाला हैं। 

शुक्रवार को सैम्पल रिजल्ट में 50 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके बाद यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 892 हो गया। 

इसके साथ ही इंदौर में एक गली में काम करने वाले 4 कारीगरों के पॉजिटिव आने के बाद में लगभग 200 कारीगरों को क्वारेंटाइन किया गया हैं। 

वहीं, भोपाल में 11 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसके साथ भोपाल में अब टोटल पॉजिटिव की संख्या 186 पहुंच गई हैं। 

Exit mobile version