
Mp में चार साल से नहीं हुई ये परीक्षा, ढाई लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हो गए हैं ओवरएज
भोपाल/निशा चौकसे:- सरकारी परीक्षा देने के लिए हर साल लगभग लाखों लोग फॉर्म भरते हैं. लेकिन उन्हें एग्जाम देने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. ऐसा ही पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में भी हुआ करीब 4 साल से यह परीक्षा अटकी हुई है और अब यह परीक्षा 8 जनवरी को होना तय हुआ है लेकिन अभी तक प्रवेश पत्र अपलोड ही नहीं हुए हैं. इस परीक्षा में करीब 11 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे.
अभ्यर्थी सरकार से कर रहे हैं यह मांग
आरक्षक भर्ती परीक्षा पिछले 4 साल से अटकी होने की वजह से करीब ढाई लाख से ज्यादा अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं इस वजह से इस परीक्षा में एक बार के लिए आयु सीमा 33 से बढ़ाकर 37 साल करने की सरकार से मांग कर रहे हैं. लेकिन उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है. पीईबी के अधिकारियों के मुताबिक प्रवेश पत्र 1 जनवरी के आसपास लोड किए जाएंगे जिसे अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड करेंगे. यह परीक्षा करीब 20 दिन तक आयोजित की जाएगी परीक्षा केंद्रों में नकल प्रकरण रोकने के लिए भी विशेष इंतजाम रहेंगे.