रायसेन :- राहत के साथ आफत भी ले आई बारिश

राहत के साथ आफत लाई बारिश

 

रायसेन/अमित दुबे  :-लंबे इंतजार के बाद लोगो को भारी उमस व गर्मी से राहत की खबर आ रही है जिले में आज सुबह से ही तेज़ बारिश का दौर जारी है तेज़ बारिश के चलते जिले के कई निचले इलाकों में पानी का जमाव होने लगा है रायसेन के अंतर्गत आने बाली सिलवानी तहशील में तेज बारिश होने से स्टेट हाइवे 44 का डायवर्शन पुल पानी में बह गया जिससे लोगों को 2 घंटा परेशानी का सामना करना पड़ा बही सड़क के दोनों ओर लंबे जाम की स्थिति बन गई सिलवानी नगर के निचले इलाके में भारी बारिश के चलते घरों में पानी भर गया जिसके कारण लोगो को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालात ये है कि लोगो को हाथ ठेले से बच्चो को भरे पानी से बाहर निकालेने का प्रयास किया जा रहा है नगर परिषद के कुछेक कर्मचारियों द्वारा मोके पर रास्ते को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है !

Exit mobile version