
देर रात आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे भोपाल, संघ कार्यकर्ताओं के साथ 2 दिन करेंगे समीक्षा बैठक
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत देर रात ट्रेन से भोपाल पहुंचे. आज मोहन भागवत RSS कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. यह समीक्षा बैठक 2 दिन की जाएगी
बताते चलें कि 20 दिन के अंदर ही मोहन भागवत दूसरी बार भोपाल आए हैं.
भोपाल आने के बाद मोहन भागवत संघ प्रमुख कार्यालय समिधा में ठहरे हुए हैं. आज ठेंगड़ी भवन में समीक्षा बैठक की जाएगी जिसमें RSS के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. RSS कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की भी उम्मीद जताई जा रही है.
इस दौरान प्रदेश की राजनीति पर भी चर्चा हो सकती है. 2 दिन की मंथन के बाद मोहन भागवत 10 अगस्त को नागपुर जाएंगे.
बताते चलें कि मोहन भागवत मुख्य रूप से सेवा कार्यों की समीक्षा करने भोपाल आए हुए हैं. संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ वह सीधा संवाद भी कर सकते हैं.
मध्य भारत प्रान्त के प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया ने इस दौरान संघ द्वारा सभी सेवा कार्यों का वर्णन किया.