हथियार के रूप में मोदी सरकार ने पेगासस को खरीदा, जो भी इसमें शामिल सबके खिलाफ हो FIR, सुप्रीम कोर्ट…..

नई दिल्ली : हालही में अमेरिकी अखबार “न्यूयॉर्क टाइम्स” ने अपनी पड़ताल के हवाले से छापा है कि इजराइल सरकार ने भारत को पेगासस की तकनीक बेची थी। इस रिपोर्ट के बाद मानों देश में हड़कंप मच गया हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमलावर हो चली है। कांग्रेस लगातार पेगासस डील को लेकर मोदी सरकार से जवाब देने की बात कर रही है।

वहीं, दूसरी तरफ पेगासस डील मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक नई याचिका दायर की गई है। ये याचिका वकील एमएल शर्मा ने ही दायर की है। जो पहले भी इस मामलें पर याचिका दायर कर चुके हैं।

इस नई याचिका में शर्मा ने SC से भारत-इजरायल के बीच हुए इस सौदे की जांच की मांग की है। उन्होंने “”न्यूयॉर्क टाइम्स” की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत सरकार ने 2017 में मिसाइल प्रणाली सहित हथियारों के लिए 2 अरब डॉलर के पैकेज के हिस्से के रूप में पेगासस को खरीदा था।

इसके साथ ही वकील एमएल शर्मा ने अपनी याचिका में उन सभी के खिलाफ सीधे FIR दर्ज करने का आग्रह किया है जो इसराइल के साथ सौदे में शामिल थे।

Exit mobile version