सभी खबरें

मोदी सरकार ने बनाया प्लान,अब 6 नए एयरपोर्ट की होगी नीलामी

 दिल्ली(Delhi)-: कोरोना(Corona) काल के टाइम में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण(Finance Minister Nirmala Sitharamn) शनिवार को एक बार फिर मीडिया से प्रेस कान्फ्रेंस की.  उन्‍होंने एविएशन सेक्‍टर के लिए मुख्‍यतौर पर 3  बड़े ऐलान किए.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सार्वजनिक निजी भागीदारी पीपीपी (PPP) के माध्‍यम से 6 नए एयरपोर्ट की नीलामी होगी. इसके साथ ही हवाई सफर को सुगम बनाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए जाएंगे. सरकार के इस फैसले से समय के साथ ईंधन की भी बचत होगी.

 कुशल हवाई क्षेत्र प्रबंधन के लिए भारतीय एयर स्पेस( के उपयोग को आसान बनाया जाएगा.जिससे हवाई सफर में कई राहत मिलेगी. , टाइम और फ्यूल की बचत होगी. अहम बात ये है कि सिर्फ 2  महीने के अंदर यह काम किया जाएगा. इससे करीब 1,000 करोड़ का फायदा होगा.

 वित्त मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक निजी भागीदारी पीपीपी(PPP) के माध्‍यम से 6 एयरपोर्ट्स की नीलामी होगी. ये काम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया(Airports Authority of India) करेगी. इस तरह कुल 12 एयरपोर्ट की नीलामी पूरी होगी. कुल 12 एयरपोर्ट में 13 हजार करोड़ का निवेश आएगा. बता दें कि 6 एयरपोर्ट की नीलामी प्रक्रिया पहले से जारी है. वित्त मंत्री ने कहा कि नए फैसले से देश के नागरिकों को विश्‍वस्‍तरीय एयरपोर्ट की सुविधाएं मिल सकेंगी. , तीसरे चरण के लिए 6 एयरपोर्ट नीलामी की तैयारी चल रही है.

वित्त मंत्री के अनुसार विमान रखरखाव, मरम्मत इत्यादि यानी एमआरओ(MRO) के लिए भारत एक वैश्विक केंद्र बनने की ओर है. विमानों की एमआरओ सुविधा देश में ही डेवलप होगी. इससे एयरलाइन की मेंटेनेंस कॉस्‍ट में बड़ी गिरावट आएगी. उन्होंने कहा कि विमानन कल-पुर्जों की मरम्मत और एयरफ्रेम रख-रखाव क्षेत्र के तीन साल में 800 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,000 करोड़ रुपये हो जाने की उम्मीद है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button