सभी खबरें

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का मिला लटकता शव

रीवा से गौरव सिंह की रिपोर्ट:- संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव घर में लटकता मिला। इस घटना को लेकर अस्पताल में बवाल मच गया और मायके व ससुराल के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर विवाद को शांत कराया। मायके पक्ष के लोग उसकी हत्या का आरोप लगा रहे थे। घटना सिटी कोतवाली थाने के जिऊली गांव की है। यहां रहने वाली हीना द्विवेदी पति तापेश्वरी 27 वर्ष ने यह आत्मघाती कदम उठाया था। सांयकाल काफी देर तक महिला कमरे से बाहर नहीं निकली। घर वालों ने कई बार उसे बाहर आने के लिए बुलाया लेकिन जब वह बाहर नहीं निकली तो अंदर झांककर देखा जहां महिला का शव लटक रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवा दिया। अस्पताल में मायके व ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मायके पक्ष के लोग उसकी हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाने लगे। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक झूमाझटकी होती रही। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उनको समझाईश देकर शांत करवाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

बाद में पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया जिसने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर विवाद को शांत कराया। मायके पक्ष के लोग उसकी हत्या का आरोप लगा रहे थे। महिला के ससुर तहसीलदार है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button