खेल में भी सियासत का खेला, मोदी ने राजीव खेल रत्न अवार्ड का नाम बदल रख दिया यह नाम

नई दिल्ली : शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करने का ऐलान किया, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। 

बदले हुए नाम को लेकर देश में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घटिया राजनीति करार दिया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल पुरस्कार रखने का स्वागत है। राजीव गांधी अपने नाम से नहीं बल्कि अपने काम से जाने जाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार नरेंद्र मोदी स्टेडियम और अरुण जेटली स्टेडियम का भी नाम बदलकर मैरीकॉम, सचिन तेंदुलकर समेत कई मशहूर खिलाड़ियों के नाम पर रखे।

वहीं, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए। वह कहते हैं अगर नरेंद्र मोदी को मेजर ध्यानचंद के नाम पर कुछ करना ही था तो एक नए खेल पुरस्कार की घोषणा भी की जा सकती थी। उन्होंने कहा क्योंकि नरेंद्र मोदी को सिर्फ राजनीति करनी है इसीलिए उन्होंने इस पुरस्कार का नाम बदल दिया। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम बदलने के बाद लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखे गए गुजरात के स्टेडियम से उनका नाम हटाए जाने का अनुरोध किया। जबकि कुछ लोगों ने इस बात का तर्क दिया कि गांधी परिवार के नाम पर जितने भी पुरस्कार और जितनी योजनाएं चलती हैं उनका भी नाम बदल दिया जाना चाहिए।

कुल मिलाकर एक बार फिर से देश में बदले हुए नाम की राजनीति गरमा गई है।

भारत रत्न की स्थापना

किसे दिया जाता है

Exit mobile version