सभी खबरें

लखनऊ में आज बुलाई गई भाजपा विधायकों की बैठक, योगी के नाम पर आज शाम लगेगी मुहर

लखनऊ में आज बुलाई गई भाजपा विधायकों की बैठक, योगी के नाम पर आज शाम लगेगी मुहर

 

लखनऊ:– उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज विधायक दल की बैठक बुलाई गई है इसके बाद आज सीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगेगी. पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास की मौजूदगी में शाम 4 बजे लोकभवन में यह बैठक होगी.

 बैठक में डिप्टी सीएम को लेकर फैसला हो सकता है कल देर रात तक डिप्टी सीएम को लेकर चर्चा हुई है.

 25 मार्च को लखनऊ में शहीद पथ पर स्थित अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कराया जाएगा.

 बुधवार की देर शाम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली पहुंचकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा की. ऐसी बातें सामने आ रही है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल के नामों पर खास चर्चा हुई है.

शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए ब्रज के 45 संतो को आमंत्रित किया गया है. शपथ ग्रहण के दौरान मथुरा वृंदावन के मंदिरों में घंटा घड़ियाल बजाए जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button