सागर: और रो पड़े विधायक! विधायक तरवर सिंह लोधी ने खाद नहीं मिलने पर सौतेले व्यवहार का लगाया आरोप 

सागर: और रो पड़े विधायक! विधायक तरवर सिंह लोधी ने खाद नहीं मिलने पर सौतेले व्यवहार का लगाया आरोप 

 

सागर :- मध्यप्रदेश में किसान खाद की कमी से जूझ रहे हैं. अक्सर खाद बँटने वाली मंडियों में खाद के लिए जूझते किसानों की वीडियो वायरल होती रही है.प्रदेश के हर जिले में किसान खाद की कमी से परेशान हैं सरकार से बार बार गुहार भी लगा रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं होती है.

इसी बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ. संवेदना ऐसी कि किसानों से बात करते करते विधायक ही रो पड़े.

खाद नहीं मिलने पर सौतेला व्यवहार का आरोप सागर जिले के बंडा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी ने लगाया.

वह किसानों से बात करते करते इतने भावुक हो उठे कि आँखों से आंसुओं की धारा बहने लगी.

विधायक ने आरोप लगाया कि जिस जगह पर उपचुनाव होने हैं उस जगह पर बंडा क्षेत्र का सारा खाद भेज दिया गया.

कहते कहते विधायक रो पड़े.

देखें वीडियो:-

मध्य प्रदेश में लगातार खाद की किल्लत हो रही है. किसानों की आवाज़ सरकार के कानो तक नहीं पहुंच रही है. वह सिर्फ उन जगहों की बातें सुनते हैं जहाँ पर चुनाव होने हैं. बाकी जगहों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है.

Exit mobile version