सभी खबरें

तिरंगे के अपमान के विरोध में सामने आए विधायक मसूद, गांधी के सामने दिया मौन धरना, कहा "राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त" 

तिरंगे के अपमान के विरोध में सामने आए विधायक मसूद, गांधी के सामने दिया मौन धरना, कहा “राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त” 

 

 

भोपाल-देश में एक ओर जहाँ 75वे स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है वहीं प्रदेश के 2 स्थानों पर हुए तिरंगे के अपमान को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है.

 

 भोपाल की मध्य विधानसभा से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रदेश सरकार पर तिरंगे का अपमान का आरोप लगाते हुए राजधानी के मिंटो हाल में मौजूद गांधी प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन धरना देकर अपना विरोध जताया। विधायक आरिफ मसूद ने धरना शुरू होने से पहले मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि कल राष्ट्रीय पर्व के मौके पर एक नहीं दो जगह तिरंगा का अपमान हुआ है। 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्य कार्यालय में तिरंगा नीचे और पार्टी का झंडा ऊपर देखने को मिला जो सीधे तौर पर तिरंगा और देश का अपमान है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि सोशल मीडिया पर तिरंगा के अपमान को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस मामले को संज्ञान में लेंगे. मगर यह हठधर्मिता है कि कल से लेकर आज तक कोई बयान सामने नहीं आया. यह बेहद निंदनीय है.

 

विधायक मसूद ने आगे कहा कि इसको लेकर हम यहां गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना देकर देश को संदेश दे रहे हैं कि जिस तरह महात्मा गांधी मौलाना आजाद सहित अन्य स्वतंत्र संग्राम सेनानियों ने देश की शान तिरंगे के लिए जान की बाजी लगाकर इसके मान सम्मान के लिए अपनी जान दी है। उसको बचाने के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं।

 

इस मौके पर विधायक मसूद ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के भी एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विश्वास सारंग क्या इतिहास जानेंगे और हमें आजादी का पाठ पढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जिनके खुद की पार्टी के लोग जंगे आजादी का मैदान छोड़कर भाग गए थे। स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों ने इस तिरंगे को हाथ में थाम कर जंग-ए-आजादी के में गोलियां खाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button