सभी खबरें

    नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष पद का आरक्षण 9 दिसंबर को

      नगरीय निकायों के महापौर और अध्यक्ष पद का आरक्षण 9 दिसंबर को

  • 407 नगरीय निकायों के लिए की जाएगी अध्यक्ष और महापौर पद के आरक्षण की प्रक्रिया
  • भोपाल के रविंद्र भवन में 11:00 बजे से शुरू होगी आरक्षण की प्रक्रिया

द लोकनीति डेस्क भोपाल
नगरीय निकाय को लेकर सरकार ने अध्यक्ष और महापौर के आरक्षण की घोषणा कर दी है। नगर निगम नगर पालिका और नगर परिषदों में वार्डों के आरक्षण के बाद अब बारी महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की थी। ऐसा माना जा रहा है कि अध्यक्ष और महापौर के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही नगरी निकाय चुनाव की घोषणा हो जाएगी।
   मालूम रहे कि मध्यप्रदेश में 16 नगर पालिक निगम 99 नगर पालिका और 292 नगर परिषद हैं । जिसके लिए 9 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे रविंद्र भवन भोपाल सभागृह में आरक्षण की प्रक्रिया होगी। प्रदेश के नगरपालिक निगमों, नगरपालिका और नगर परिषदों के आगामी सामान्य निर्वाचन के लिये महापौर/अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्यवाही 9 दिसम्बर, 2020 को सुबह 11 बजे से रवीन्द्र भवन, भोपाल के सभागृह में की जायेगी। महापौर/अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्यवाही 407 नगरीय निकायों के लिये की जायेगी। इनमें 16 नगरपालिक निगम, 99 नगरपालिका और 292 नगर परिषद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button