मिर्ची बाबा की कांग्रेस के नेताओं को बड़ी धमकी, बंद कमरे में की नरोत्तम मिश्रा से बातचीत, अटकलें तेज़

भोपाल : बुधवार को वैराग्य नंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा उस समय आहत और दुखी हो गए जब उन्हें भिंड जिले में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सभा में मंच पर चढ़ने का मौका नहीं मिला। खास बात ये रही की कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने उन्हें मंच से नीचे रहने को कहा। जिसके बाद बाबा उनके इस व्यवहार से काफी दुःखी नज़र आए। 

वहीं, इन सबके बीच चौकाने वाली बात ये रही की बाबा गुरुवार को अचनाक गृह और जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के चार इमली आवास पर उनसे पहुंच गए। जहां दोनों की बंद कमरे में करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। लेकिन नज़र बाबा ने इस दौरान डॉक्टर गोविंद सिंह पर जमकर निशाना साधा।

मिर्ची बाबा ने साफ तौर पर डॉक्टर गोविंद सिंह पर बाबाओं का अपमान करने का आरोप लगा दिया। बाबा ने कहा कि शंकराचार्य के बाद महामंडलेश्वर का स्थान होता है और गोविंद सिंह ने जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया वह एक दलित का अपमान है। बाबा ने धमकी दी कि वह ऐसी ऐसी बातें सामने रखेंगे कि गोविंद सिंह किस तरह से प्रदेश में तानाशाही कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि बाबा ने सीधे तौर पर कांग्रेस के नेताओं की पोल खोलने तक की धमकी दे डाली है। 

बहरहाल, मिर्ची बाबा ने मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से नया मोड़ ला दिया है। अब देखना होगा की बाबा का यह रूख कांग्रेस के नेताओं के लिए कैसे मुसीबत खड़ी कर सकता है।

Exit mobile version