BREAKING NEWS: पिपरिया में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या

पिपरिया। जिले से एक नाबालिग लड़की के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है. लड़की का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है. यह मामला पिपरिया के राधाकृष्णन वार्ड का है.

बताया जा रहा है कि लड़की अपने मामा-मामी के घर पर रहती थी. मामला मंगलवारा थाने में दर्ज हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है. कल सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा.

Exit mobile version