सभी खबरें

हिंदू और हिंदुत्व : दिग्गी राजा के बयान पर मंत्री उषा ठाकुर का तंज, पहले कहा नो कमैंट्स, फिर कह डाली ये बात…

भोपाल :मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने हालही में एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू और हिंदुत्व विषय पर खुले मंच से अपनी बातें रखी थी। जिसपर अब प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने तंज कसा हैं। दरअसल, बुधवार को मंत्री उषा ठाकुर इंदौर पहुंची थी, जहां मीडिया ने उनसे दिग्विजय सिंह द्वारा हिंदू और हिंदुत्व को लेकर सवाल पूछा? 

इस पर मंत्री उषा ठाकुर ने पहले तो मुस्कुराते हुए कहा नो कमेंट्स इसके तुरंत बाद आखिरकार उन्होंने कहा कि मैं नही जानती कि दिग्विजय सिंह ने कौन सा शास्त्र पड़ा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो सनातन है जो सत्य है बाकि मजहब तो पैदा होते हैं मरते हैं लेकिन जो सत्य सनातन परंपरा है वो तो अनादि काल से चली आ रही है। वेद वेदांत को नकारने वाले कौन से शास्त्र पढ़कर दिग्विजय सिंह बात करते हैं ये मेरी समझ से परे है।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि हिंदुत्व का एकमात्र लक्ष्य हो गया है कि समाज में किस तरह कटुता और धर्मान्धता फैलाई जाए। आज हिंदुत्व के नाम पर देशवासियों का रक्तचाप बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि हिंदुत्व के नाम पर देश में साम्प्रदायिकता का जहर घोला जा रहा है। महात्मा गांधी से बेहतर कोई हिन्दू इस देश में नहीं था और उनके पैर छूने के बहाने उनकी हत्या करने वाला हिंदुत्ववादी था यही आज के परिसंवाद का सार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button