23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

इस कोरोना वारियर की 108 एंबुलेंस में सेवा देते वक्त रुकी हृदयगति, मौत

कोरोना वारियर्स की सेवा देते हुए हृदयगति रुक जाने से मृत्यु

  • 108 कर्मचारी को मिले सम्मान व उसके परिवार को मिले न्याय 
  • कोरोना वारियर्स की सेवा देते हुए हृदयगति रुक जाने से मृत्यु

बाग से मनीष आमले की रिपोर्ट:- जिले के बाग हॉस्पिटल के संजीवनी 108 मे पदस्थ ईमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन कबीरसिंह चौहान का हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की शुक्रवार रात को डेहरी से कोरोना सस्पेक्ट मरीज को लेकर धार जा रहे थे तभी अचानक रास्ते मे केशवी घाट पर हालत बिगड़ी जिसे देखते हुए चौहान को धार हास्पिटल मे एडमिट किया गया तथा हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो बाम्बे हॉस्पिटल उपचार हेतु ले जाया गया,  जहा उनका सुबह निधन हो गया. इस प्रकार एक कोरोना वारियर हमारे बीच मे अब नही रहे, यह लगातार कोरोना महामारी मे अपनी सेवाये दे रहे थे कोरोना मरीज को ले जाना उनको एडमिट करना इनकी इस सेवा को सलाम है 108 संजीवनी के सभी कर्मचारीयो का सम्मान करना चाहिये ओर शासन से मृत कोरोना योध्दा के परिवार को सहायता मीलना चाहिये क्योंकि ऑन ड्यूटी emt की मृत्यु हुई है. 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।