सभी खबरें

मंत्री उषा ठाकुर ने की किसानों को लेकर तीखी टिप्पणी, कह डाली ये बात 

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्य प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने किसान आंदोलनकारियों को लेकर तीखी टिपण्णी की। उषा ठाकुर ने किसान आंदोलन को लेकर कहा है कि पंजाब और हरियाणा में उच्च कोटि के दलाल सुनियोजित तरीके से आंदोलन को चला रहे हैं, लेकिन झूठ का षड्यंत्र ज्यादा दिन तक नही चलेगा। मंत्री ने कहा कि वामपंथी सोच और टुकड़े-टुकड़े गैंग, किसान आंदोलन में समाहित हो गई है और किसानों की परिस्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की जा रही हैं। 

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में कृषि कानून को भ्रम को दूर करने के लिए जन जागरूकता अभियान चला रही हैं। प्रदेश के हर किसान तक कृषि विधेयक बिलों को लेकर जानकारी पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी हैं। भाजपा ने अब किसानों का भ्रम दूर करने के लिए मेगा प्लान तैयार कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेता किसानों को कृषि कानून की जानकारी और उसके फायदे बताएंगे। किसानों को बताया जाएगा कि बीजेपी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में गांव,गरीब और किसान हैं। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून किसानों को ज्यादा अवसर व विकल्प प्रदान करने वाले हैं। 

बता दे कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार कृषि कानून और किसान आंदोलन के चलते चारों तरफ से हमले झेल रही हैं। इसको को देखते हुए पर्यटन-संस्कृति और आध्यात्म विभाग की मंत्री उषा ठाकुर अपनी पार्टी और सरकार का बचाव करने उतरीं। और किसान आंदोलनकारियों पर जमकर निशाना साधा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button