सभी खबरें

अफसरों को निर्देश देने वाले मंत्री तुलसी सिलावट ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, विपक्ष ने घेरा

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में कोरोना (Corona) ने इस समय सबसे ज़्यादा कहर बरपाया हुआ हैं। सरकार ने इस से बचने के लिए सख्ती के साथ नियमों का पालन करने को कहा हैं। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) सबसे ज़रूरी हैं। फ़िलहाल कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से बचने के लिए एक मात्र सोशल डिस्टेंसिंग सबसे बड़ा हतियार हैं। 

जहां बीते 2 माह से आम जनता अपने घरों में दुबक कर सरकार (Government) और प्रशासन (Administration) के हर निर्देशो का पालन कर रही है तो दूसरी तरफ नेता, मंत्री ही नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। 

दरअसल, गुरुवार को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जल संसाधन और इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi Silavat) सांवेर विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने सोशल डिस्टेसिंग और पीएम मोदी (PM Modi) के मिशन कोरोना की धज्जियां उड़ाई। 

अफसरों को निर्देश देने वाले मंत्री खुद नियम का पालन करना भूल गए, और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियाँ उड़ाई गई।

इंदौर सांसद शंकर लालवानी (MP Shankar Lalwani) और विधायक रमेश मेंदोला (MLA Ramesh Mandola) के साथ सांवेर में विकास कार्यो के अवलोकन के दौरान मंत्री सिलावट ने सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां तो उड़ई ही, साथ ही न तो उन्होंने किसी कागज और न तो किसी व्यक्ति को छूते समय सेनेटाइजर (Senitizer) का तुरंत इस्तेमाल किया।

बता दे कि कोरोना से वैसे भी इंदौर के बुरे हाल है ऐसे में मंत्री तुलसी सिलावट की गर्मजोशी अब स्वयं बीजेपी सरकार (BJP Government) और सीएम को कठघरे में खड़ा कर दिया हैं। विपक्ष इसको लेकर अब सरकार के खिलाफ हमलावर हो चली हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button