सभी खबरें
ऐशो आराम में मंत्री जी ने लगाए 60 लाख रुपये

मध्यप्रदेश/ग्वालियर : करोड़ों के घाटे में चल रही बिजली कंपनियों के बिजली मंत्री ने बंगले के सुधार में लगाए 60 लाख रुपये घाटे का रोना रोने वाली शिवराज सरकार के बिजली मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने अपने बंगले के रंग रोंग़न में 60 लाख रुपये खर्च कर दिए।
एक तरफ बिजली कंपनियां घाटे में चल रही है और खुद शिवराज सिंह जहां जहां जाते हैं वहां कहते है कि “बड़ी कड़की चल रही है” लेकिन उन्ही के मंत्री अपने ऐशो आराम पर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग कर रहे हैं।
इस मामले पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी कहा की शिवराज के मंत्री ऐश करते हैं काम नहीं।




