सभी खबरें

कांग्रेस पार्टी को लेकर ये क्या बोल गए मंत्री हरदीप सिंह डंग, लगाए गंभीर आरोप 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – 28 दिसंबर को मध्यप्रदेश में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला था, जिसे कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्थगित कर दिया गया। जिसके बाद कांग्रेस द्वारा लगातार प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया जा रहा हैं। जिसको लेकर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा हैं। 

मंत्री हरदीप सिंह ने कहा कि विधानसभा सचिवालय और परिसर में कई कर्मचारी और विधायक कोरोना पॉजिटिव निकले है, जिसके चलते ही विधानसभा के शीतकालीन सत्र को स्थगित करना पड़ा हैं। उन्होंने कहा कि इस सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें ही सत्र को स्थगित करने का निर्णय लिया गया हैं। इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा आरोप लगाना, केवल राजनीति करना हैं। 

वहीं, मध्यप्रदेश में 7 से 15 जनवरी तक लोगों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन की तैयारी की जा रही हैं। जिसको लेकर मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश में कांग्रेस बची नहीं है, अभी ये खाली कुछ बोलने के लिए उठापटक करेंगे, लेकिन अब मध्यप्रदेश में इनके बोलने के लिए कुछ बचा नहीं हैं। 

इस दौरान मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कांग्रेस पर आरोप लगाया। जिसमें उन्होंने कहा कि 15 महीने की कांग्रेस की सरकार में कमलनाथ ने किसानों के साथ केवल छल करने का काम किया है, जिस बात को मध्य प्रदेश का हर एक नागरिक जानता हैं। किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किसानों को भड़काया जा रहा हैं। इसी के चलते किसान आंदोलन पर डटे हुए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button