सभी खबरें

अपनी अगली फिल्म में अश्‍वत्थामा बनेंगे विक्की कौशल

 बॉलीवुड डेस्क : हाल ही में विकी कौशल की आने वाली फिल्म भूत पार्ट वन का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब विकी कौशल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है दरअसल एक्टर ने आदित्य धार की आने वाली फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा को साइन कर लिया है।
बता दें कि इस फिल्म के लिए विकी कौशल अपना वजन भी बढ़ाएंगे और मिक्स मार्शल आर्ट जुजुत्सु की ट्रेनिंग भी लेंगे। जुजुत्सु एक जापानीस मार्शल आर्ट है जिसे सीखने के लिए विकी कौशल जापान भी जा सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार द इम्मोर्टल अश्वत्थामा  न्यूज़ीलैंड ,नामीबिया ,ग्रीनलैंड और टोक्यो में सूट होगी।फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला  हैं। विकी कौशल और आदित्य धार पहले भी उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में एक दूसरे के साथ काम कर चुके हैं।उरी द सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय सिनेमा बाजार में एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। जिसके लिए विकी कौशल को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button