मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भूले इस दिग्गज का नाम, सुर्खियों में उनका ये बयान 

मध्यप्रदेश/दमोह : मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं राजस्व मंत्री और दमोह जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का एक बयान सुर्खियों में हैं। दरअसल, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार दमोह पहुंचे थे। जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि वो सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के महान नेताओं की तारीफ की, तो वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम भूल गए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जगह दीनदयाल बिलगैया बोला। इतना ही नहीं मीडिया से बातचीत के दौरान सवालों के जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी की तारीफ की तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और महान नेताओं की तारीफ करते हुए एक बार फिर उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम तो सही बोला, लेकिन यहां पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जगह दीनदयाल बिलगैया बोले। 

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्याशी कोई भी हो उन्हें तो केवल भाजपा को ही देखना है और इसी आधार पर चुनाव में जीत दर्ज करानी हैं।

Exit mobile version