ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी कांग्रेस को चुनौती, कहा- अगर भ्रष्टाचार है तो दिखाएं प्रमाण , नहीं तो मांगे माफी

भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन में रविवार को आई तेज आंधी के कारण ‘महाकाल लोक’ में लगी सप्तऋषियों की मूर्तियां खंडित हो गई थी। जिसके बाद से लगातार कांग्रेस निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। जिसके बाद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मंत्री सिंह ने कहा कि कहीं भी कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। कांग्रेस ने आरोप लगाया, लेकिन तथ्य नहीं दिए। में खुली चुनौती देता हूँ, अगर उनके पास कोई एक भी भ्रष्टाचार का प्रमाण है प्रस्तुत करें, नहीं तो माफी मांगे। वैसे इस काम में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो दो बार भुगतान कांग्रेस के समय हुआ है तो क्या कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है? 2017 में सरकार ने महाकाल लोक बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए 100 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। भू-अर्जन के लिए 200 करोड़ की राशि दी थी। 2018 में ‘महाकाल लोक’ का टेंडर जारी हुआ। 2018 में आई कांग्रेस की सरकार में वर्क आर्डर जारी हुआ। कांग्रेस की सरकार में आर्ट वर्क पर मूर्ति रखने का निर्णय हुआ और जब पेमेंट हुआ तब भी कांग्रेस की सरकार थी। सज्जन सिंह वर्मा उस समय उज्जैन के प्रभारी मंत्री थे, नगरीय प्रशासन मंत्री कांग्रेस के थे।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली की संस्था ने मूल्यांकन किया है। आंधी के कारण मूर्तियां टूटी। 6 मूर्तियां डैमेज हुईं हैं। एजेंसी उन्हें दोबारा स्थापित करेगी। संभागायुक्त ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button