10 साल में शिवराज के मंत्री की संपत्ति में हुआ कई गुना इजाफा: कांग्रेस इस मंत्री पर लगाए कई गंभीर आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीती में अक्सर बाद विवाद चलता ही रहता हैं। लेकिन इस बार प्राकर्तिक आपदा ही मुद्दा बन गई। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावार बनी हुई हैं। प्रदेश के उज्जैन में आई आंधी के बाद कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह पर भरस्टाचार का आरोप लगाया। जिसके बाद आरटीआई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि 2008 से 2018 तक भूपेंद्र सिंह की चल-अचल संपत्ति में कई गुना इजाफा हुआ है। एडीआर की रिपोर्ट और निर्वाचन आयोग में दिए शपथ पत्र का हवाला देते हुए पुनीत टंडन ने कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सरोज सिंह की संपत्ति में भी कई गुना इजाफा हुआ है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह ने 2008 में 6 लाख रुपए, 2 तोला सोना, 6 वाहनों की निर्वाचन आयोग में जानकारी दी थी। लेकिन 2018 में इनकी संपत्ति 7 करोड़ 67 लाख की बढ़ गई। इसी तरह की पत्नी सरोज सिंह की संपत्ति में भी कई गुना इजाफा हुआ है। सरोज सिंह के पास 2008 में 3 लाख 15 हजार रुपए और 2 तोला सोना था। 2018 में 33 करोड़ 70 लाख की अचल संपत्ति हुई। बेटे और पत्नी को दान में जमीन और बंगला दान मिले। इसकी जांच होनी चाहिए।
कांग्रेस ने मंत्री भूपेंद्र सिंह से मांगा इस्तीफा
कांग्रेस ने मंत्री भूपेंद्र सिंह से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के संपत्ति की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आरटीआई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष टंडन ने कहा कि हम इसकी शिकायत लोकायुक्त और ईडी में करेंगे।