MP में कर्मचारियों का प्रर्दशन, कहा मांगे नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे
.jpeg)
MP में कर्मचारियों का प्रर्दशन, कहा मांगे नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे
मध्यप्रदेश / भोपाल: MP के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते है। वे इंक्रिमेट, डीए और प्रमोशन नहीं मिलने से मध्यप्रदेश सरकार से नाराज है। जिसे लेकर वे शनिवार को फिर सड़क पर उतरे और मंत्री, सांसद, विधायकों को ज्ञापन सौप चेतावनी दी कि यदि वे उनकी मांग नहीं मानते हैं तो वे 30 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों ने भोपाल में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री अरविंद सिंह को ज्ञापन सौंपा।
मध्य प्रदेश में करीब 43 अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने जिला स्तर पर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा था, वही आज मंत्री, सांसद और विधायक को ज्ञापन सौंपा, जहां मंत्री भदोरिया ने ज्ञापन लेते हुऐ पदाधिकारीयों की मांगों का जल्दी निराकारण करने की बात कही।
29 जुलाई से प्रदेशभर के कर्मचारियों द्वारा सामूहिक अवकाश पर जाने और ऑफिसों में लॉकडाउन की स्थिति बनने की बात कहीं। जिसके बाद भी यदि सरकार मांगों का निराकरण नहीं करती है तो 30 जुलाई से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने ज्ञापन सौंपते समय कहा कि कोरोना काल में कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाया। इसके बदले में वेतनवृद्धि नहीं दी गई और डीए का आदेश भी रोक दिया गया। प्रमोशन भी नहीं दिए जा रहे हैं। इसलिए आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- 5% महंगाई भत्ता जो सरकार ने स्थगित कर दिया है, उसका भुगतान कर्मचारियों को किया जाए।
- 1 जुलाई 2020 एवं 1 जुलाई 2021 की वेतनवृद्धि का लाभ तत्काल दिया जाए।
- अधिकारी-कर्मचारियों को जल्द प्रमोशन दिया जाए।
.jpg)


.jpg)
