
दिल्ली के सरकारी स्कूल के दौरे के बाद मेलानिया ट्रंप ने किया ट्वीट
अमरीकी राष्ट्रपति हाल ही में अपने परिवार के साथ भारत दौरे पर आए हुए थे। खासतौर से उनका सबसे पहले स्वागत गुजरात की धरती में किया गया वही डोनल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने दिल्ली स्थित सरकारी स्कूल के हैप्पीनेस क्लास का दौरा किया था जिसके बाद अब ट्वीटर में ट्वीट करके मेलानिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूल को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
क्या कहा मेलानिया ट्रंप ने
Unforgettable afternoon at the Sarvodaya School in New Delhi! It was an honor to be surrounded by extraordinary students and faculty. Thank you for the warm welcome! #BeBest pic.twitter.com/vza9ZMMOOV
— Melania Trump (@FLOTUS) February 27, 2020
गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए मेलानिया ने लिखा, ''नई दिल्ली के सर्वोदय स्कूल में कभी न भूल पाने वाली दोपहर. असाधारण स्टूडेंट्स और फैकल्टी के बीच होना सम्मान की बात है. गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शुक्रिया.'' एक अन्य ट्वीट में भी उन्होंने लिखा, ''नई दिल्ली के सर्वोदय स्कूल में 'रीडिंग क्लासरूम' और 'हैप्पीनेस करिकुलम' से मुझे प्रेरणा मिली. यह सुखद है कि #BeBest का सिद्धांत सिर्फ़ अमरीका तक ही सीमित नहीं, इसे दुनियाभर में देखा जा सकता है.'' डोनल्ड ट्रंप के साथ भारत दौरे पर आईं उनकी पत्नी ने मंगलवार को दिल्ली के दक्षिण मोतीबाग़ इलाके में सर्वोदय विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाकर 'हैप्पीनेस क्लास' अटेंड की थी.