
भोपाल : नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद डा.गोविन्द सिंह की अध्यक्षता में पहली बार कांग्रेस कमेटी ने 21 मई को विधायक दल की बैठक बुलाई है।
बैठक में डॉ. गोविंद सिंह की विधानसभा में मदद के लिए वरिष्ठ विधायकों की एक समिति का गठन भी किया जा सकता है। मुख्य सचेतक के नाम पर भी इस दौरान चर्चा होगी।
इसके अलावा बैठक में विधायकों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही आगामी चुनाव में विपक्ष को कैसे घेरना है इसको लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। कहा जा रहा है कि कांग्रेस कई मुद्दों को लेकर आंदोलन का रोड मैप भी तैयार कर सकती है।
बता दे कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।